ध्यान (PART : 1)

0

 


ध्यान

प्रश्न : ध्यान क्या है?

उत्तर : नकली `मैं' को गिरा देना, ध्यान है। असली `मैं' को जगा देना, ध्यान है।

अभिन्नता की अवस्था में अभिनय करना माना जीवन में आत्म-जागृति का अभाव है। अभिन्नता से मुक्त, वास्तविक `मैं' में जीना ही सच्ची आत्म-जागृति है। आत्म-जागृति पर ध्यान देना परम ध्यान है।

आज के परिवेश में ध्यान और योग अत्यन्त महत्त्वपूर्ण और चर्चित शब्द है। यह `ध्यान' शब्द लोगों के लिए आज एक अबुझ पहेली-सा बनता जा रहा है। क्योंकि जीवन-व्यवहार में आध्यात्मिक तथा भौतिक दृष्टिकोण से लोग अलग-अलग संदर्भ में इस `ध्यान' शब्द का प्रयोग करते हें। इसलिए इसके यथार्थ स्वरूप को जानना आवश्यक है। ध्यान की वास्तविकता क्या है? इसके उपयोग का सही अर्थ अलग-अलग संदर्भों में क्या हो सकता है और क्या नहीं, इस पर गहराई से विचार  करते हैं।

1. किसी बात के प्रति जागरुकता, सतर्कता या चौकन्नापन, उस बात के प्रति सावधानी या उस दिशा में उन बातों के प्रति ध्यान देना या ध्यान रखना (अटेन्शन) क्या सचमुच ध्यान है? जब बच्चा क्लास में खिड़की से बाहर झाँक रहा होता है और शिक्षक कहता है कि, ``बच्चों अपना ध्यान पढ़ाई में लगाओ'', इस तरह का एक उद्घोषक करता है, ``सज्जनों कृपया यहाँ ध्यान दें'' या मालिक अपने कर्मचारी से कहता है कि ``ध्यान से काम करो'' तो यहाँ ``ध्यान'' शब्द वास्तव में ध्यान नहीं है। ध्यान आध्यात्मिकता से आया शब्द है। इसका अपना एक विराट अर्थ है। राजयोग मेडिटेशन के संदर्भ में ध्यान की क्रियापकता का आगे अध्ययन करेंगे। राजयोग मेडिटेशन में ध्यान का अर्थ है `स्व' का स्मरण अर्थात् आत्म-स्मरण तथा प्रभु-स्मरण। इसमें आत्मा तथा परमात्मा का सम्पूर्ण परिचय और उसकी यथार्थ समझ आवश्यक है। इसमें `स्व' का `स्व' पर ध्यान तथा `स्व' का परमात्मा पर ध्यान आवश्यक है। इसे हम राजयोग ध्यान कहते हैं। यहाँ ध्यान दो फलों वाले तीर जैसा है। आत्मा का अर्थात् स्व के ध्यान की एक नोक स्व की तरफ तथा उसका दूसरा नोक परमात्मा की तरफ होता है। इसे कहते हैं अपने को निराकार आत्मा समझ निराकार परमात्मा को याद करना।

 

प्रश्न : क्या एकाग्रता ध्यान है?

उत्तर : एकाग्रता या किसी विषय-वस्तु पर एकाग्रचित होकर कार्य करना ध्यान की सफलता का प्रारम्भिक चरण है। ध्यान एक मंज़िल है तो ध्यान एक शक्ति भी है। एकाग्रता मार्ग और विधि है, उस मंज़िल तक पहुँचने की। उस मार्ग में अनेक प्रकार की सिद्धियाँ अनेक प्रकार के असामान्य सामर्थ्य की उपलब्धियों का मिलना उसका मात्र एक पड़ाव है। यदि कोई उन सिद्धियाँ अनेक प्रकार के असामान्य सामर्थ्य की उपलब्धियों का मिलना उसका मात्र एक पड़ाव है। यदि कोई उन सिद्धियों को ही भुनाने में उलझ गया तो आप समझ लें वह परम ध्यान की मंज़िल पर पहुँचने से पहले ही भटक गया है। साधक के लिए एकाग्रता की शक्ति प्राप्त करना तो सफलता की दिशा में प्रत्येक हालत में आवश्यक है। उसे प्राप्त करने के लिए भिन्न-भिन्न प्रकार की युक्तियाँ और विधियाँ भी हैं तथा प्रशिक्षण द्वारा उसमें दक्षता प्राप्त करना भी आवश्यक है। उसके अनेक लाभ हैं, खासकर योग अभ्यास में उसकी अत्यन्त महत्त्वपूर्ण भूमिका है। एकाग्रता की शक्ति मार्ग तय करने का साधन है, मंज़िल नहीं। सामान्यता जनसाधारण में सिद्धियों का यह अनूठा सामर्थ्य नहीं होता है। इसलिए इन चमत्कारिक शक्तियों के प्रति लोगों का जबरदस्त आकर्षण और झुकाव बना रहता है। जहाँ भी जिस किसी में भी इसके लक्षण प्रकट होते हैं, लोग उसे परम ध्यानी सिद्ध पुरुष समझ उसके प्रति आकर्षित हो उसे एक आध्यात्मिक संत समझ बैठते हैं। साधारणत चमत्कार का यह प्रदर्शन अहंकार का हिस्सा होता है। इसलिए इसके प्रति समझदारी बरतें।

 

प्रश्न : क्या मनन-चिन्तन ध्यान है?

उत्तर : नहीं, यह भी मंज़िल तक पहुँचने में साधन की तरह साधक के लिए उपयोगी है। यह निश्चित ही आत्म-उन्नति के मार्ग में श्रेष्ठ साधना है। बिना मनन-चिन्तन के कभी भी विवेकशील प्रज्ञा नहीं प्रकट हो सकती है। ज्ञान का अध्ययन, मनन-चिन्तन बुद्धि का शक्तिशाली भोजन है। यह श्रेष्ठ सकारात्मक चिन्तन, विवेकहीनता वाले नकारात्मक विचार को समाप्त कर सही दिशा में हमारी निर्णय शक्ति को बढ़ाता है। इसके द्वारा ही साधक `मैं' सूझ-बूझ वाली विवेकशीलता का जन्म होता है। जिसके द्वारा समस्याओं को उनकी यथार्थ पृष्ठ-भूमि में समझ कर समाधान की नई दिशा प्राप्त की जाती है, परन्तु `स्व' ध्यान या `स्व' के यथार्थ आत्म-स्मृति की मंज़िल पर पहुँचने के बाद साधना के रूप में इसकी उपयोगिता समाप्त हो जाती है। इसलिए यह भी ध्यान नहीं है। हाँ, मालिक के रूप में आत्मा जीवन-व्यवहार में इसे किसी कार्य के संदर्भ में उपयोग करता है यह अलग बात है। इसलिए तब इसकी उपयोगिता साधक के रूप में समाप्त हो जाती है तथा राजा के रूप में बनी रहती है। 

(शेष भाग अगली पोस्ट 2 पर)


Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top